खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने किया डां.भीमराव अंबेडकर का मूर्ति अनावरण
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

खुज्जी।  खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने ग्राम नवागांव चिचोला में भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति अनावरण किया और अंबेडकर भवन का लोकार्पण किया। विधायक भोलाराम साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने दलित समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान भी चलाए ।डॉ भीमराव आंबेडकर  ने समाज मे छुआछुत जैसी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का अथक प्रयास किया।डॉ  भीम राव अंबेडकर ने एक शिक्षक ,समाजसेवक,पत्रकार,राजनेता,सविधान निर्माता ,दर्शानिक विचारक,वक्ता आदि रूपों में समाज और देश की सेवा कर अनूठी छाप छोड़ी। उन्होंने आगे  कहा कि  जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नही कर लेते कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता वो आपके लिए बेईमानी है। इस अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामछत्रिय चंद्रवंशी, जनपद सदस्य मनीराम सहारे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री पुरन नेताम, राम साहू संयुक्त महामंत्री,  केदार यादव सरपंच ,अनूप लॉऊत्रे ,अनिल वाघमारे, जनक चौधरी, गौतम कांडे ग्राम प्रमुख, आशा राम धनकर समाज प्रमुख जन बुद्धजीवी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations