खुद को कुंवारा बताकर करता रहा दुष्कर्म ,
त्वरित ख़बरें - युवती को आरोपी की असलियत पता चली तो रेप का मामला दर्ज कराया।

जबलपुर सिटी मेट्रो बस में कंडक्टरी करने वाला शातिर खुद को कुंवारा बता कर एक युवती के साथ 5 साल से रेप कर रहा था। आरोपी दो बच्चों का पिता है। युवती को आरोपी की असलियत पता चली तो उसने गोहलपुर थाने में पहुंच कर रेप का मामला दर्ज कराया।

गोहलपुर पुलिस के मुताबिक गुप्ता कॉलोनी रानीताल निवासी विक्की रैकवार मेट्रो बस में कंडक्टर था। वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात महाराजपुर अधारताल निवासी पीड़ित से हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई। विक्की 13 अगस्त 2016 को उसे घुमाने पीली बिल्डिंग बधइयां मोहल्ला गोहलपुर ले गया। यहां विक्की ने युवती से शादी करने का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद पांच सालों तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

पत्नी ने रिसीव किया फोन, तब हुआ खुलासा

युवती ने शिकायत में बताया कि विक्की ने खुद को कुंवारा बताया था। कुछ महीने पहले उसने विक्की को कॉल किया तो उधर से उसकी पत्नी ने रिसीव किया। विक्की की असलियत सामने आने पर वह सन्न रह गया। उसे बताया गया कि वह दो बच्चों का पिता है। उसने विक्की से शिकायत की तो उसने विवाद करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद युवती गोहलपुर थाने पहुंची और रेप सहित एससी-एसटी का प्रकरण दर्ज कराया।

परेशान करने लगा था आरोपी

विक्की पिछले कुछ महीनों से युवती परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पहले भी थाने में की गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद फिर से विक्की उसे परेशान करने लगा। तब मजबूरी में युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations