खपरी में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग| कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के समर्थन में खपरी कुम्हारी में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। राजेंद्र साहू की पत्नी राधिका साहू ने कांग्रेस का गमछा ओढ़ाकर महिलाओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सभी ने कांग्रेस को जीत दिलाने का संकल्प लिया। राधिका साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के न्याय पत्र (घोषणा पत्र) में महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक समस्याएं कम होगी। आर्थिक सशक्तिकरण के जरिए महिलाओं को सशक्त करना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। इस अवसर पर सोमेश साहू, युवराज निर्मलकर, सूर्यप्रकाश खरे, राजू साहू, सोनू साहू, निरंजन साहू, राजू निर्मलकर, भानू निर्मलकर, शीतला निर्मलकर, लता साहू, मानसी निर्मलकर, कामिनी निर्मलकर आदि मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations