केंद्रीय कर्मचारियों को आज सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। आज कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
न्यूनतम सैलेरी पर कितना बढ़ेगा DA?
अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।
महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?
महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

Facebook Conversations