केंद्रीय जेल दुर्ग में 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत से मचा बवाल परिजनों का आरोप और न्यायिक जांच की मांग....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

केंद्रीय जेल दुर्ग में 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत से मचा बवाल परिजनों का आरोप और न्यायिक जांच की मांग....

छत्तीसगढ़ केंद्रीय जेल दुर्ग में एक विचार अधीन बंदी की मौत से जेल प्रशासन और परिजनों के बीच तनाव को जन्म दिया है एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एवं साक्रोटोपिक सब्सटेंड एक्ट) के तहत गिरफ्तार 26 वर्षीय सुंदर जीत जो पिछले 10 महीने 25 दिनों से जेल में निरुद्ध था, अचानक मृत्यु हो गई घटना के अनुसार कल सुबह करीब 7:00 वह अपनी बैरक में बिस्तर के पास अचेत अवस्था में पाया गया उसे तुरंत जिला अस्पताल, दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

सुंदरजीत की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल की मरच्यूरी पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि सुंदरजीत की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई और यह घटना संदीप ने लगती है। मृतक के रिश्तेदार राजन सागर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी बुआ सुंदरजीत से मिलकर गई थी,और तभी उसकी स्थिति सामान्य थी।

जेल अधीक्षक मनीष संभाकर मैं जानकारी दी की सुंदर जीत पर गांजा तस्करी के आरोप में पाटन थाना क्षेत्र के तहत कार्रवाई की गई थी 26 अक्टूबर 2023 को उसे दुर्ग जिले में अनिरुद्ध किया गया था घटना के दिन सुबह करीब 6:15 बजे वह बैरक से बाहर निकाला था और लगभग 7:00 बजे वापस बारैक में लौटने के बाद गिर पड़ा।

सुंदरजीत की किसी भी प्रकार की मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी, और उसकी मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इस मामले में परिजनों द्वारा न्यायिक जांच की जा रही है।ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। परिजनों के हंगामे और आरोपी के बीच पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सब की नजरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच पर टिकी है, जो इस घटना के रहस्य से पर्दा उठा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations