केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़ाई बेहताशा मंहगाई : भोला राम साहू
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को जीत दिलाने खुज्जी विधायक भोला राम साहू ने नुक्कड़ सभा ली

राजनांदगांव। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोरातराई,थैंलीटोला, जादूटोला, बिटाल सहित आदि ग्रामों में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान साहू ने भाजपा की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। विधायक भोला राम साहू ने बढ़ती महगाई का जिम्मेदार सीधे तौर केंद्र की सरकार को बताया है। साहू ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नोट बंदी, जीएसटी जैसे गलत फैसले के कारण बेहताशा महगाई और बेरोजगारी बढ़ने के लिए मोदी सरकार को घेरा।जनता के बीच कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में 26 अप्रैल को वोट देने की अपील किया, बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे छलावा को जन-जन तक पहुंचाकर, राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को सांसद बनाकर दिल्ली भेजने की बात कही।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations