दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'मैंने अखबार में तिहाड़ प्रशासन का बयान पढ़ा. मुझे बयान पढ़कर दुख हुआ.तिहाड़ के दोनो बयान झूठे हैं, मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं. मैंने गुलुको मीटर की रीडिंग दिखाई और बताया कि दिन में 3 बार शुगर बहुत हाई जा रही है.'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी और इंसुलिन को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जमकर बयानबाजी हो रही है.इस बीच सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि तिहाड़ प्रशासन झूठ बोल रहा है, उन्हें इंसुलिन नहीं मिल रही
केजरीवाल ने कहा, 'मैंने अखबार में तिहाड़ प्रशासन का बयान पढ़ा. मुझे बयान पढ़कर दुख हुआ.तिहाड़ के दोनो बयान झूठे हैं, मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं. मैने गुलुको मीटर की रीडिंग दिखाई और बताया कि दिन में 3 बार शुगर बहुत हाई जा रही है. शुगर 250 से 320 के बीच जाती है. AIIMS के डॉक्टरों ने कभी भी नहीं कहा चिंता की कोई बात नहीं हैं. AIIMS के डॉक्टरों ने कहा वो डाटा और हिस्ट्री देखकर बताएंगे. तिहाड़ का प्रशासन राजनीतिक दवाब में झूठ बोल रहा है.'

Facebook Conversations