बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत कैथा में रहने वाली एक लड़की का प्रेम प्रसंग पथरिया में रहने वाले एक लड़के के साथ चल रहा था। लड़की लड़के के ऊपर शादी का दबाव बना रहा थी। तो लड़के ने आज लड़की को अपने घर बुलाकर जहर पिला दिया है। जिसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ गई और लड़की के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़िता की उचित इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दरअसल, लड़की के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पथरिया निवासी संपत प्रेमी के साथ हमारी लड़की की जान पहचान थी। लड़के के परिजनों ने हमारी बेटी के साथ मारपीट किया साथ ही उसे जहर भी पिला दिया। जिससे हमारी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। हम आरोपियों के ऊपर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है।
त्वरित ख़बरें - : प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमिका को घर बुलाकर पिलाया जहर

Facebook Conversations