अंधविश्वास में गई मासूम की जान
हरिद्वार. -- देश में आज भी अंधविश्वास चरम पर है. लोग बीमार पड़ने पर इलाज की जगह झांड़-फूंक और तंत्र-मंत्र की दलदल में फंस जा रहे हैं. कहीं कोई अंधविश्वास के चक्कर में किसी की जान ले रहे हैं तो कहीं खुद मर जा रहे हैं. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आया है. यहां कैंसर पीड़ित सात साल के मासूम बच्चे को ठीक करने के लिए मां-बांप ने भारी ठंड में गंगा में 5 मिनट तक डुबाकर रखा और मंत्र पढ़ते रहे. इधर दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई.
मामला हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र का है. दिल्ली का एक परिवार कैंसर पीड़ित 7 साल के बच्चे को लेकर हर की पौड़ी पहुंचा था. गंगा में डुबकी लगाने से कैंसर ठीक होने की उम्मीद में 7 वर्षीय एक बच्चे के माता-पिता ने उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई. लगातार भारी ठंड में 5 मिनट तक पानी में डुबाकर रखने से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे के अभिभावक हर की पौड़ी के किनारे मंत्रों का जाप करते रहे, जबकि बच्चे की चाची ने उसकी तेज चीख को नजरअंदाज करते हुए उसे बार-बार गंगा में डुबकी लगवाई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

Facebook Conversations