6/5/2023
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने वीआईपी रोड स्थित होटल से कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. ED स्पेशल न्यायाधीश अजय राजपूत की कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को 4 दिन की रिमांड दी है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी ने भी हाल में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में अनवर के यहां भी छापा मारा था.

Facebook Conversations