ट्रैफिक पुलिस और जन आक्रोश संस्था ने मिलकर मंगलवार को मालवीय नगर चौक पर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और कार चालकों को नियमित रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य नियमों की जानकारी दी गई। इसमें गति नियंत्रण, हेल्मेट का उपयोग, सीट बेल्ट लगाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, रेड सिग्नल पर रुकने, नशा करके वाहन न चलाने की सलाह दी गई। साथ ही जरुरत के समय ही हार्न बजाने की अपील की गई। इस अवसर पर राजेन्द्र जोशी, बिमल थपलियाल, राजेश धारकर, अजय डांगे, अतुल नागले, विजय होता, प्रकाश गावंडे, विवेक खटी, विजय देशपांडे, आर राजू, नरेंद्र कुमार गौर, आरके चक्रवर्ती, अनुज नंद, बलबीर सहगल, आरके चंद्राकर सहित अन्य मौजूद थे।
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations