कांकेर में गरजे अमित शाह: कहा- ‘अभी भी समय है सरेंडर कर दो, वरना लड़ाई का परिणाम तय है’ नक्सलियों को शाह की दो टूक
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

कांकेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं. यहां नरहरदेव मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया गया है. जहां अमित शाह जनसभा को संबोधित कर रहे है. इस विशाल जनसभा में अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री शाह ने सरकार बनने के बाद दो साल में नक्सलवाद को समाप्त करने की बात कही. साथ ही उन्होंने नक्सलियों को दो टूक कहा कि अभी भी समय है सरेंडर कर दो, वरना नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ फेकेंगे.

Image

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दुर्ग के साथ ही रायपुर दौरे पर हैं. वह भिलाई पावर हाउस स्थित आईटीआई मैदान में बीजेपी की महारैली में शामिल हो रहे हैं. जेपी नड्डा दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में जनता से वोट की अपील करने पहुंचे हैं. जेपी नड्डा की रायपुर लोकसभा सीट में भी सभा है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations