छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कांग्रेस विधायक के बेटा बनकर फर्जवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जो शख्स अपने आप को कांग्रेस विधायक का मुंह बोला बेटा बताया करता था। वो लोगों के बीच अपनी धौंस जमाया करता था। इसी आधार पर उसने एक धान खरीदी केंद्र में काम करते-करते किसानों के खाते से 4 लाख 15 हजार पार कर दिए। अब पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।
पिंडकसा के किसान चैनूराम कोरचा और दलसूराम करंगा ने इस मामले में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के वक्त उन्होंने कुरेनार धान खरीदी केंद्र में धान बेचा था। धान बेचने के बाद जो पैसे आता था। वही निकालने हम बैंक गए थे। तभी हमें इस बात की जानकारी मिली थी कि हमारे खाते से पैसे पार हो गए हैं।
खरीदी केंद्र के प्रभारी के साथ मिलकर निकाले पैसे
दोनों ने बताया कि खरीदी प्रभारी प्रकाश सरकार और अपने आप को अंतागढ़ से कांग्रेस विधायक अनूप नाग का मुंह बोला बेटा बोलने वाले मनोज बढ़ाई ने उनके खाते से फर्जी तरीके से पैसा आहरण किया और एक किसान का दो पंजीयन कर धान बेच दिया है। दोनों ने बताया कि धान बेचने के दौरान मनोज बढ़ाई ने पासबुक लेकर अपने पास रख लिया था। पैसा घर पहुंचाने का बहाना बताकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। जब रकम नहीं मिली तो जानकारी लेने पर पता चला खाते से रकम निकाल ली गई है।

Facebook Conversations