कांकेर हूरतराई के जंगल में हुई मुठभेड़ से तीन नक्सली ढेर 25 फरवरी जिला के कोलीबेड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में ग्राम हूरतराय के जंगल में आज रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए स्थल में तीनों नक्सली के शव बरामद किए गए हैं कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में हूरतराई के जंगल में हुई है जहां डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी नक्सलियों की पहचान नहीं हुई पहचान की कार्रवाई की जा रही है।
त्वरित ख़बरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग.

Facebook Conversations