खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई। महज 11 दिन बाद सीट के लिए मतदान है। ऐसे में खैरागढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के निर्वाचित होते ही 24 घंटे में खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की जाएगी। जिले का नाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई रखा जाएगा। CM बघेल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।
खैरागढ़ के नॉवेल्टी होटल पैलेस में जारी किए जा रहे घोषणापत्र में 29 बिंदु शामिल हैं। इसमें पूर्व विधायक और स्व. राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा को भी स्थापित करने की प्रमुखता से बात कही गई है। इसके साथ ही वहां नई तहसील, नई उपतहसील, अंग्रेजी स्कूल, अस्पताल, पान अनुसंधान केंद्र और हाईटेक बस स्टैंड बनाने की बात शामिल है। CM के साथ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई मंत्री और विधायक भी साथ मौजूद हैं।

Facebook Conversations