छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बाकी है, ऐसे में कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस बूथ चलो अभियान चला रही है। जहां माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत पार्टी के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर, कुमारी सेलजा कोटा और मोहन मरकाम बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर 12ः40 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे यहां टेलर सिटीमेन हाल, अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 22 में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम का दौरा तोरवा के बोल बम चौक विवेकानंद नगर के वार्ड नंबर 41, कपिल नगर में शास्त्री नगर वार्ड नंबर 62 सरकंडा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बूथ चलो अभियान के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर से कोटा के लिए रवाना होंगी। सुबह 11.10 बजे कोटा पहुंचकर कोटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 193 लखोदना (चंगोरी) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे बूथ क्रमांक 209 तेन्दुआ (मूर्तिपारा) में इसके बाद दोपहर 1 बजे बूथ क्रमांक 202 इमलीपारा में आयोजित बूथ चलो अभियान में भाग लेंगी।

दोपहर 03.15 बूथ क्रमांक 197 नेवसा और दोपहर 4 बजे कोटा नगर पंचायत बूथ क्रमांक 189 आयोजित बूथ चलो अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। शाम 04.30 कोटा से रायपुर के लिए रवाना होंगी।
मोहन मरकाम बिल्हा विधानसभा में शामिल होंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सुबह 10 बजे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 230 आजाद नगर तिफरा में आयोजित बूथ चलों अभियान में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे बूथ क्रमांक 254 आवासपारा सिरगिट्टी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कुमारी सेलजा कोटा और मोहन मरकाम बिल्हा विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। (फाइल फोटो)
दोपहर 12 बजे बूथ क्रमांक 195 ग्राम नगपुरा में और दोपहर 1 बजे बूथ क्रमांक 288 ग्राम कया में आयोजित बूथ चलो अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बूथ क्रमांक 166 ग्राम बिटकुली में आयोजित बूथ चलों अभियान में शामिल होकर। शाम 4 बजे इसी अभियान के तहत बूथ क्रमांक 146 ग्राम मुरकुटा में में भाग लेंगे। शाम 5 बजे मुरकुटा से रायपुर रवाना होंगे।

Facebook Conversations