दुर्ग- जिले के भिलाई में ड्रोन प्लेन शो के दौरान एक युवक जख्मी हो गया। बाइक सवार युवक बैरिकेट्स से टकराकर सड़क पर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल 8 अक्टूबर 2023 को वायु सेवा के गौरवशाली दिवस के अवसर पर कांग्रेस के भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने ड्रोन प्लेन शो का आयोजन किया था। यह आयोजन किसी मैदान में न कराकर स्मृति नगर की मेन रोड में करा दिया।
स्मृति नगर की मेन सड़क को बैरिकेट्स लगाकार रूट डायवर्ट किया गया था, लेकिन वाहनों को किनारे से निकलने दिया गया। ड्रोन का करतब देखने के लिए वहां हजारों की संख्या में भीड़ लगी थी।

इस तरह बीच रोड पर ड्रोन उड़ाया गया
इसी दौरान एक युवक CG 24 T 6050 से गुजर रहा था, जो ड्रोन देखने के चक्कर में बैरिकेट्स से टकराकर गिर गया। उसके हाथ पैर बुरी तरह छिल गए हैं। युवक का कहना था कि उसके पैर की हड्डी भी टूट गई है। वो उसे हिला तक नहीं पा रहा। पुलिस कर्मियों ने उसे 112 से उसे अस्पताल पहुंचाया।

बिना रोड ब्लॉक किए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसलिए हादसा हो गया।
परमिशन लिया तो रोड ब्लॉक क्यों नहीं किया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि पुलिस और जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आयोजन किया गया था। लोगों का कहना है कि यदि परमिशन लिया गया है, तो पुलिस ने सड़क को पूरी तरह से ब्लॉक क्यों नहीं किया। यदि किसी की जान चली जाती तो कौन जिम्मेदार होता। ऐसा आयोजन सड़क पर नहीं किसी बड़े मैदान में करना चाहिए।

युवक इसी बाइक से सड़क पर गिरने से घायल हुआ है
एक समय पर कांग्रेस के दो-दो बड़े कार्यक्रम
भिलाई में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि एक ही समय पर कांग्रेस के दो-दो बड़े कार्यक्रम एक साथ हुए हैं। एक तरफ भिलाई नगर विधायक और मेयर नीरज पाल ने फिट भिलाई मैराथन का आयोजन टाउनशिप में किया था।
वहीं इसी समय पर वैशाली नगर विधानसभा में जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने ड्रोन शो का कार्यक्रम आयोजित कर दिया। इसलिए कांग्रेस नेताओं में बड़ी असमंजस रही कि वो किसके कार्यक्रम में शामिल हों।

भिलाई के आसमान में उड़ते अलग-अलग ड्रोन ने दिखाए करतब
अलग-अलग ड्रोन और प्लेन ने दिखाए करतब
ड्रोन शो के दौरान अलग-अलग डिजाइन के ड्रोन और प्लेन उड़ाए गए। आसमान में कई तरह के करतब भी दिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान आरपा पैरी के धार राज्य गीत भी गाया गया और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर ड्रोन ने पुष्प वर्षा भी की।

Facebook Conversations