जनवरी व फरवरी माह  के पेंशन का होगा भुगतान :
त्वरित खबरे :

19/4/2023

राजनांदगांव । नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी एवं फरवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 अपै्रल 2023 से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 20 अपै्रल को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांतिनगर में व पदुमलाल पुनालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नवा ढाव एवं स्कूल के पास मंच पुराना ढाबा में, 21 अपै्रल को राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में व डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जिम शिक्षक नगर मंे तथा 22 अपै्रल को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations