साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार नयनतारा का नाम साउथ की सबसे चर्चित सेलेब्रिटी में शामिल है। 18 नवंबर, 1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा मूल रूप से ईसाई हैं और उनका जन्म बेंगलुरु में एक कट्टर ईसाई फैमिली में हुआ था। उनका मूल नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है। नयनतारा के पिता कुरियन कोदियात्तु एयरफोर्स में थे, जबकि मां ओमाना कुरियन हाउसवाइफ हैं।
पिता के एयरफोर्स में होने की वजह से नयनतारा ने देश के कई शहरों चेन्नई, जामनगर, थिरुवला और दिल्ली में पढ़ाई की। पिता के रिटायरमेंट के बाद परिवार केरल में शिफ्ट हो गया। नयनतारा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई यहीं से की। नयनतारा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती थीं। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। फिलहाल वो एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास करीब 71 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
महंगी कारों की शौक़ीन हैं नयनतारा
नयनतारा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स 5 (कीमत करीब 76 लाख) और ऑडी टीटी रोडस्टर (60 लाख) जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है। इसके अलावा नयनतारा कई ब्रैंड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। जिनमें जीआरटी ज्वेलर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी।
जब प्रभुदेवा से शादी के लिए हिंदू बन गईं नयनतारा
रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘चंद्रमुखी’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। नयनतारा ने 2008 में एक्टर-डायरेक्टर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया। 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई की प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इसके बाद लता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। यहां तक कि कई महिला संगठनों ने नयनतारा पर तमिल कल्चर को बदनाम करने को लेकर उनके खिलाफ प्रोटेस्ट (प्रदर्शन) किया और उनका पुतला भी फूंका था।
2011 में प्रभुदेवा का पत्नी लता से हो गया तलाक
नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी से अलग होने का फैसला किया। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी लता को तलाक दे दिया। हालांकि, बाद में साल 2012 में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं। अब वो विग्नेश शिवन नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं जिनसे उनकी पिछले साल सगाई भी हो चुकी है।

Facebook Conversations