जिले में आदिवासी युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने वाले दबंग पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
त्वरित ख़बरें -माधुरी मंडावी

मध्य प्रदेश के सतना (Satna) जिले में आदिवासी युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने वाले दबंग पिता और दो पुत्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. कोलगवां पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में दो दिन पहले केस दर्ज किया था.आरोपियों ने दुकान का पट्टा वापस मांगने पर आदिवासी युवक की बेदम पिटाई करते हुए उसका एक पैर तोड़ दिया था. 

ये है मामला 

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि 14 फरवरी को संतनगर घूरडांग के रहने वाले नवल सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह और रत्नेश उर्फ भइया सिंह ने संतोष कोल की आदर्श नगर खेरमाई मंदिर के पास बेरहमी से मारपीट की थी.आरोपियों ने पिटाई करने के दौरान अपना खौफ कायम करने के लिए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 135/24 धारा 294,323,506,34 ताहि 3(1)द,ध 3(2)(5क) SC-ST एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया था.  


जबरन खोल ली थी दुकान

बताया जाता है कि आरोपियों ने पीडि़त की मां राजकली कोल से उसकी दुकान का पट्टा ले लिया था. इसके अलावा जबरदस्ती उसी में किराना कि दुकान खोल ली थी. वहीं जब पीडि़त ने इस मामले में दुकान खाली करानी चाही तो उसके साथ मारपीट की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार चल रहे थे. जैसे ही अपने घर आए उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया. 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations