जिले के कलेक्टर ने तहसीलदार की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया
त्वरित ख़बरें - धान खरीदी का काम छोड़कर गायब हो गए तहसीलदार ,मोबाईल भी बंद कर दिया , भड़के कलेक्टर, शुरू हुई कार्रवाई

मुनादी ।। बगैर सूचना और जानकारी के मुख्यालय से गायब होने  वाले एक तहसीलदार के खिलाफ जिले के कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनो के भीतर जवाब मांगा है।

मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले का है । यहां के रीठी में पदस्थ तहसीलदार रूपेश रत्न संघई अपने मुख्यालय से बिना अनुमति के गायब हैं बल्कि उन्होंने अपने मोबाईल का स्विच भी ऑफ किया हुआ है। 

जिले के कलेक्टर ने तहसीलदार की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।3 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभायुक्त को कार्यवाई के लिए अनुसंशा किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।

दरअसल अभी धान उपार्जन का काम जोरो पर चल रहा है ।इस कार्य ने तहसीलदार की अहम भूमिका होती है ऐसे में तहसीलदार का बिना बताए गायब हो जाना और वो भी मोबाइल की स्वीच ऑफ करके काफी गंभीर है। कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में धान उपार्जन और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैसे बड़े दायित्वों की जिम्मेदारी न निभाकर मोबाइल बंद करके गायब हो जाने के विषय की काफी गंभीरता से लिया गया है और इस तरह की कार्यप्रणाली को बहुत बड़ी लापरवाही बताई गई है ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations