खैरागढ़- जिला स्तरीय क्रीड़ा एवम बौद्धिक प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर बाजार अतरिया में सम्पन्न हुआ।जिसके समापन समारोह में मुख्य अथिति हरप्रसाद वर्मा, अध्यक्षता बुंदा वर्मा, विशेष अतिथि तिलक सिन्हा , विवेक जोशी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला सचिव तिलक सिन्हा जी के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें 5 संकुल से 24 विद्यालय से 450प्रतिभागी निर्णायक 25 व 25अन्य कुल 500की संख्या में उपस्थित रहे प्रहलाद वर्ग, बाल वर्ग, एवम किशोर वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमे खो खो, कबड्डी, 100 मी.से 1500मी. तक दौड़ ,रिलेरेस, बाधा दौड़ , मितान दौड़ , गेंड़ी दौड़,ऊंची कूद,लंबी कूद,गोला फेंक, तवा फेंक, कुर्सीदौड़, ,रस्सीकूद,फुगड़ी, चित्रकला, रंगोली,निबंध, मूर्तिकला, एकल भजन,व्यक्तिगत गीत,एकल अभिनय, वंदेमातरम गायन, कथा कथन , प्रश्नमंच प्रतिगोगिता का कार्यक्रम हुआ।

अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतिक चिन्ह भेटकर कर सम्मानित किया गया । अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए सभी विजयी प्रतिभागियों को बहुत बहुत हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रतियोगिता में हार मिलने वाले प्रतिभगियो को अगले सत्र में अच्छी मेहनत करने की बात कही ।

इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में जिला समन्वयक पूनमचंद साहू,जिला शारीरिक प्रमुख धनीराम यादव ,जिला बौद्धिक प्रमुख डामन जोशी ,सह बौद्धिक प्रमुख नूतन यादव रहें। कबड्डी प्रभारी धनीराम यादव,खो खो प्रभारी गणेशराम भोयर, एथलेटिक्स प्रभारी यादव राम देवांगन,हरिराम साहू ,भगवान दास साहू,डेरहा राम रहें।यह जानकारी प्रधानाचार्य हरिराम उपाध्याय व भीखू राम वर्मा ने दी।

Facebook Conversations