जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

      मोहला 30 मई 2024। कलेक्टर एस जयवर्धन ने प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने निर्देशित किया है। जिला कार्यालय के कक्ष  क्रमांक 8 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07747-299136 है। इस दूरभाष नंबर पर कार्यालीन समय में प्राकृतिक आपदा के समय संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर  प्रेमलता चंदेल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।  प्रेमलता चंदेल का मोबाइल नंबर 7000835862 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में गजेंद्र कुमार मिर्ची सहायक ग्रेड 3 को राहत लिपिक के लिए नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8319471870  है। आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण 1 जून 2024 से आगामी आदेश पर्यन्त तक 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations