राजनांदगांव- जिला पंचायत में अध्यक्ष गीता घासी साहू ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को उनके योगदान को याद करते हैं पूजा अर्चना और ध्वजारोहण किया । जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वीर शहीदों के बलिदानों से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उनके कुर्बानियों से हम आजादी की 76 वी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।

उनके योगदानों को हम कभी नहीं भूल पाएगे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कंवर ,जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, जिला पंचायत सीईओ सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Facebook Conversations