जिला मुख्यालय सहित विकासखंड स्तर में 22 जनवरी को होगा भव्य भक्तिमय रामोत्सव आयोजन कार्यक्रम
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

   मोहला । कलेक्टर  एस जयवर्धन के निर्देशानुसार धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही हैं। पूरे छत्तीसगढ़ सहित मोहला मानपुर अं.चौकी जिले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय रामोत्सव आयोजन कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किये जायेंगे। आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी और इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के लिए इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन, पुलिस व मानस मंडली के प्रतिनिधियो द्वारा आयोजन हेतु मोहला, मटेवा, मेटेपार मंदिर स्थान का चिन्हांकन कर स्थान का निरीक्षण कर तैयारी करने के निर्देश दिये है। इस दौरान एसडीएम मोहला डॉ.हेमेंद्र भुआर्य, तहसीलदार मोहला सुश्री संध्या नामदेव समेत मानस मंडली के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations