झिल्ली पन्नी पर प्रतिबंधित लगाने....निगम की टीम पहुॅची आज मोहारा....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वालो पर कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाये जाने पर मोहारा क्षेत्र के किराना, जनरल, पान व फल बेचने वाले 10 दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुये 1 हजार 1 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 65 ग्राम पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये, इसके पूर्व के दिनों में भी शहर के विभिन्न हिस्सों के दुकानदारों तथा फल ठेला खोमचा वालों पर कार्यवाही करते हुये जुर्माना वसूल कर झिल्ली पन्नी जप्त करने की कार्यवाही किये थे।

निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज मोहारा क्षेत्र के 10 दुकानदारों में 3 फल ठेलावालों से 1-1 सौ रूपये, 1 पान ठेेला से 1 सौ रूपये, राजा किराना स्टोर्स, सूरज किराना स्टोर्स व मोहन किराना स्टोर्स से 1-1 सौ रूपये, देवांगन जनरल स्टोर्स से व कंचन जनरल स्टोर्स से 1-1 सौ रूपये तथा निकिल डेली निड्स से 2 सौ रूपये इस प्रकार कुल 1 हजार  1 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं 65 ग्राम झिल्ली पन्नी जप्त की गयी। निगम की टीम प्रतिदिन शहर में घूम घूमकर व्यवसायियों एवं नागरिकांे से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नही करने समझाईस दे रहे है अपालन पर कार्यवाही कर रहे है, उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।

Image

आयुक्त गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे तथा सडे गले फल व खाद्य पदार्थो का विक्रय न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations