जेपी नड्डा करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा : पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक....अलग-अलग सभाओं को करेंगे संबोधित....
त्वरित ख़बरें - रायपुर संवादाता

 रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं |नड्डा आज शाम को रायपुर पहुंचेंगे| जहां रात 8 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे |

इसके बाद 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में जिला रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे| यहां से सुबह 11 बजे अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे| डोंगरगढ़ के ठेलकाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे| दोपहर करीब 2 बजे पंडरिया के लिए रवाना होंगे. जहां जनसभा को संबोधित करेंगे |

इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जनसभा को संबोधित करेंगे| शाम 5:30 बजे मालखरौदा से वापस रायपुर लौटेंगे जेपी नड्डा |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations