मध्य प्रदेश , 5 जुलाई 2025, जबलपुर, मंडला-डिंडौरी में बाढ़ की चेतावनी, कई जिलों मूसलाधार बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होते ही बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते 27 जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। जबलपुर में शुक्रवार सुबह से हुई बारिश में 3 इंच पानी गिर गया। मौसम विभाग ने कई जिलों भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
भोपालः मध्यप्रदेश में बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। डिंडौरी, मंडला, सिवनी और जबलपुर में निचले इलाकों में पानी घुस गया। शुक्रवार को सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक जबलपुर में सर्वाधिक 72 मिमी बारिश हुई। वहीं पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो टीकमगढ़ में 146 और मंडला में 89.6 मिली मीटर पानी बरस गया। इसके चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को भी कई जिलों में बाढ़ उत्पन्न होने की चेतावनी जारी की है।
कहां कितनी बारिश :
शुक्रवार को सुबह से शाम तक नरसिंहपुर में 68, मंडला में 26, दमोह में 26, सागर में 36, बालाघाट में 14, उमरिया में 8, टीकमगढ़ में 17, सीधी में दो, सिवनी में 7, सतना में 0.4, रीवा में 13, छतरपुर के नौगांव में 32, खजुराहो में 11, छिंदवाड़ा में 3, शिवपुरी में 19, पचमढ़ी में पांच, खरगोन में 20, इंदौर में 10, ग्वालियर में पांच, दतिया में 20, भोपाल में चार और बैतूल में भी बारिश हुई।
जबरदस्त बारिश का सिलसिला जारी
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई:
🌀 टीकमगढ़: 146 मिमी
🌧️ मंडला: 89.6 मिमी
🌂 गुना: 53.7 मिमी
⛱️ भोपाल: 12.1 मिमी
🌊 दतिया: 19.2 मिमी
🌁 पचमढ़ी: 13.8 मिमी
💧 शिवपुरी: 31.2 मिमी
बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी :
मौसम विभाग ने शनिवार को सिवनी, मंडला और बालाघाट में अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मैहर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सिंगरौली, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, मुरैना और शिवपुरी में भारी बारिश हो सकती है।
यहां बाढ़ आने की आशंका
मौसम विभाग ने चेतावनी बताई है कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जल ग्रहण क्षेत्र और इलाकों में निम्न से मध्यम स्तर अचानक बाढ़ का खतरा बन सकता है। इन जिलों में दमोह, पन्ना, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर और सीधी जिले शामिल हैं।

Facebook Conversations