जबलपुर में करंट से झुलसे ठेका कर्मी
त्वरित ख़बरें - हालत गंभीर:मप्र विद्युत कर्मचारी संघ ने पीड़ित ठेका कर्मी के इलाज के लिए सीएम से मांगी मदद

जबलपुर में करंट से झुलसे ठेका कर्मी का इलाज कराने में आ रही आर्थिक परेशानियों को देखते हुए मदद की मांग उठी है। निजी अस्पताल में डेढ़ महीने से भर्ती ठेका कर्मी शिवराम यादव की आर्थिक मदद की मांग करते हुए मप्र विद्युत कर्मचारी संघ ने सीएम और ऊर्जा मंत्री से इलाज का खर्च उठाने को कहा है।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पाटन संभाग में बेलखेड़ा मेरेगांव, सब स्टेशन में काम करने के दौरान ठेका कर्मी शिवराम यादव झुलस गए थे। डेढ़ महीने से वह अस्पताल में भर्ती हैं। ठेका कंपनी और बिजली विभाग द्वारा पीड़ित की कोई भी मदद नहीं दी गई। ठेका कर्मी की हालत जहां बिगड़ रही है। वहीं परिवार भी आर्थिक रूप से टूट गया है।

ठेका शर्तों में इस तरह के हादसे में मदद का हो प्रावधान

संघ ने इस प्रकरण में संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए ठेका कर्मी की मदद की मांग की है। वहीं सुझाव दिया है कि बिजली कंपनी ठेका देते समय उसके नियमों में इस तरह के हादसा होने पर कर्मियों के इलाज और आर्थिक मुआवजा देने की शर्तों को जोड़ें।

आर्थिक मदद की मांग करने वाले ये रहे शामिल

मप्र विद्युत कर्मचारी संघ के राकेश पाठक, सुनील कुरेले, यूके पाठक, आरएस परिहार, सीताराम कुरचानिया, केएन अग्निहोत्री, दिनेश दुबे ने पीड़ित की आर्थिक मदद दिलाने के लिए सीएम और ऊर्जा मंत्री से गुहार लगाई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations