जबलपुर के रांझी थानांतर्गत दानव बाबा क्षेत्र में बच्चे को थाने में देख खुश हुई मां
त्वरित ख़बरें - जब 3 वर्षीय मासूम देवांश कोल अपने दादा के साथ खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया,

जबलपुर के रांझी थानांतर्गत दानव बाबा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब 3 वर्षीय मासूम देवांश कोल अपने दादा के साथ खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के अनुसार 3 वर्षीय देवांश के पिता ललित कोल सुबह अपने काम पर गए हुए थे। वहीं मां रीना कोल देवांश को उसके दादा के पास छोड़कर बैंक चली गई। देवांश अपने दादा के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक देवांश गुम हो गया। जब रीना घर वापस आई। तब देवांश घर पर नहीं था।

वहीं देवांश घर से करीब 1 किमी दूर चलते-चलते गणेश गंज स्कूल तक पहुंच गया। जहां लोगो ने देवांश से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी नही बोल पा रहा था। आखिकार लोगो ने देवांश को थाने भिजवा दिया। जहां देर शाम देवांश के माता-पिता गुमशुदा की शिकायत करने थाने पहुंचे थे। वहीं थाने में अपने पुत्र देवांश को देख रीना खुश हो गई। रांझी पुलिस ने पूछताछ के बाद देवांश को उसकी मां और पिता को सौप दिया। जिसके बाद मासूम ने थाने के स्टाफ को थैंक्यू अंकल बोल अपने माता-पिता के साथ खुश होकर चला गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations