जबलपुर - महिला पटवारी ने की सुसाइड,
त्वरित ख़बरें - सुसाइड के पीछे घरेलू विवाद ,महिला मायके से अक्सर अप-डाउन करती थी, वह पति से अलग रह रही थी,

जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया। महिला मायके से अक्सर अप-डाउन करती थी। वह पति से अलग रह रही थी। सुसाइड के पीछे भी घरेलू विवाद बताया जा रहा है। भेड़घाट पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

भेडाघाट टीआई शफीक खान के मुताबिक रात में सूचना मिली कि चौकीताल में किराए का कमरा लेकर कभी-कभार रुकने वाली महिला पटवारी सितिका पटेल (28) ने सुसाइड कर लिया है। वह कलेक्टर कार्यालय में पटवारी थी। दो साल पहले उसका विवाह हुआ था। उसका मायका गोटेगांव में है। वहीं से वह ड्यूटी के लिए अप-डाउन करती थी।

पति से चल रहा था विवाद

पति शहर में रहता है, पर सितिका वहां नहीं रुकती थी। बताते हैं कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सितिका द्वारा सुसाइड करने की खबर मिलते ही गोटेगांव से उसके मायके वाले पहुंचे। पुलिस ने फंदे से शव को उतार कर पीएम के लिए भिजवा दिया। टीआई के मुताबिक मायके वालों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations