जबलपुर - GRP ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचते हुए 142 अंग्रेजी शराब जब्त
त्वरित ख़बरें - दो बैग में दोनों तस्कर शराब ट्रेन से लेकर जबलपुर पहुंचे थे,शराब की कीमत लाखों की

हरियाणा की शराब एमपी के जबलपुर में खपाने की तैयारी थी। GRP ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचते हुए 142 अंग्रेजी शराब जब्त किए। दो बैग में दोनों तस्कर ये शराब ट्रेन से लेकर जबलपुर पहुंचे थे। होली में इसे खपाने की तैयारी थी। ब्रांडेड कंपनियों के इस जब्त शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

GRP TI सुनील नेमा के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर एक पर दो युवक बड़े बैग के साथ मिले। दोनों GRP जवानों को देखकर सकपका गए। संदेह होने पर दोनों के बैग की तलाशी ली गई। बैग में अंग्रेजी शराब भरी थी। दोनों को पकड़ कर GRP थाने लाया गया। यहां उनकी पहचान हरियाणा के जींद निवासी अमित व राहुल जाट के रूप में हुई।

डेढ़ लाख रुपए कीमत की जब्त हुई शराब

दोनों के बड़े बैग से जीआरपी ने 142 बॉटल ब्रांडेड कंपनी का अंग्रेजी शराब जब्त किए। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपी पूर्व में हरियाणा से जबलपुर अंग्रेजी शराब की सप्लाई कर चुके हैं। रांझी के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। GRP इन आरोपियों की तस्दीक करने में जुटी है। होली के समय दुकानें बंद रहती हैं। इसे देखते हुए अंग्रेजी शराब स्टोर करने की कवायद तेज हो गई है।

आबकारी विभाग भी पहुंची जांच करने

हरियाणा की अंग्रेजी शराब जब्त होने की खबर पाकर आबकारी विभाग की टीम भी पहुंची थी। विभाग ने आरोपी और जब्त शराब की जानकारी ली। हरियाणा में शराब की कीमत कम है। इस कारण वहां से मध्यप्रदेश में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी होती है। यहां एक ट्रिप में 30 से 40 हजार रुपए की बचत हो जाती है। GRP ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations