जांच में लापरवाही प्रमाणित कार्यवाही को लेकर प्रशासक ने साधी चुप्पी...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग | दुर्ग नगर निगम में लापरवाही के मामले में जांच के बाद कार्यवाही न होने पर प्रशासक की चुप्पी सवालों के घेरे में है। इस मामले में दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला वोट नहीं डाल पाए , जो नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाता है ।नगर निगम के कार्यों में लापरवाही के मामले में जांच के बाद कार्यवाही न होना दुर्ग निगम प्रशासक और जिला निर्वाचन अधिकारी के पद पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है।नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते न केवल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला मतदान नहीं कर पाए बल्कि उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा, जो नगर निगम की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाता है ।नाम न छापने की शर्त पर विभागीय सूत्र ने बताया कि इस मामले में प्रशासक को जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाना चाहिए था लेकिन दुर्ग निगम प्रशासक और जिला निर्वाचन अधिकारी के पद पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी पदस्थ हैं और ऐसे में दुर्ग नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही उनकी भी छवि को खराब करती है जिसके चलते पूरे मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले उच्च अधिकारों के मार्गदर्शन का इंतजार कर रहा है विभाग….।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations