जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापरवाह वाहन चालक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़, के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण एक साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे शिवदयाल कश्यप साइकिल से राजीव नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिसकोल कंपनी के पास टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07 CY 5936 के चालक दीपक कुमार आनंत ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद चालक मृतक को कुछ दूरी तक वाहन से घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र उमेश कश्यप की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 110 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations