जागृति महिला मानस मंडली द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, आदित्य नगर चौक में किया गया। इस अवसर पर पं. अशोक तिवारी ने रामायण पाठ के लिए वेदी पूजन कराया। रुद्राभिषेक पूजन हुआ। इसके बाद महिलाओं ने 24 घंटे अनवरत रामायण पाठ किया। अंत में प्रसाद बांटा गया। वार्डवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संध्या सेंगर, कमला प्रजापति, शीला वर्मा, अनुसूइया कोसरे, रेखा मजूमदार, शशि तिवारी, सरोज शिंदे, ईशा वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

Facebook Conversations