इकबाल का बेटा अलीशान दिल्ली के आलीशान बंगले से गिरफ्तार:अलीशान पर गैंगस्टर सहित अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज है
त्वरित ख़बरें/इकबाल का पूरा परिवार है गायब

सहारनपुर में खनन माफिया व पूर्व MLC हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला का तिलिस्म टूटता दिख रहा है। पुलिस द्वारा हाजी इकबाल के साथ उसके परिवार और सगे संबंधियों और नौकरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर सहित अन्य मुकदमों में वांछित हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को पुलिस ने दिल्ली के लाजपत नगर के आलीशान बंगले से गिरफ्तार किया है। दिल्ली से गिरफ्तार कर अलीशान को थाना बेहट लाया गया।

सर्विलांस टीम के रडार पर थे कई मोबाइल
एसएसपी आकाश तोमर ने सहारनपुर में ज्वाइंनिंग करते ही खान माफिया व पूर्व एलएलसी हाजी इकबाल की जांच को SIT टीम का गठन किया था। SIT की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच में हाजी इकबाल के नौकर नसीम के नाम अरबों रुपये की संपत्ति दर्ज थी। हालांकि जिला प्रशासन अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है। जांच के बाद से हाजी इकबाल का परिवार अंडरग्राउंड चल रहा था। तभी से सर्विलांस टीम की रडार पर पूरा परिवार था। सर्विलांस टीम को हाजी इकबाल के बेटे अलीशान की लोकेशन दिल्ली के लाजपत नगर की मिली थी। पुलिस ने दिल्ली में आलीशान कोठी में अलीशान रह रहा था।

गिरफ्तार थाना बेहट लाया गया अलीशान
थाना बेहट पुलिस और सर्विलांस की टीम दिल्ली के लाजपत नगर पहुंची थी। अलीशान लाजपत नगर में एक आलीशान कोठी में रह रहा था। बंगले में घुसने के लिए पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को देखकर अलीशान भागने का प्रयास कर रहा था और बंगले में एक गुप्त स्थान पर छुप गया था। लेकिन पुलिस ने बंगले से ढूंढ लिया। पुलिस अलीशान को गिरफ्तार कर थाना बेहट लेकर आ गई। आरोपी अलीशान को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

मुंशी और पूर्व ब्लाक प्रमुख की हो चुकी गिरफ्तार
गैंगस्टर के मुकदमें में हाजी इकबाल व उनके बेटों सहित पूर्व ब्लाक प्रमुख लईक अहम, मुंशी नसीम नामजद है। पुलिस राव लईक और नसीम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि राव लईक को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बता दें कि करोड़ों की संपत्ति का मालिक पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का मुंशी नसीम अपनी पत्नी और पुत्रवधू के नाम से राशन कार्ड बनवाकर गरीबों को मिलने वाला सरकारी राशन भी ले रहा था।

पुत्रवधू के नाम तो अंत्योदय योजना का राशन कार्ड बना हुआ है। हाल ही में एसएसपी आकाश तोमर द्वारा कराई गई जांच में खनन कारोबारी हाजी इकबाल के मुंशी नसीम व उसके बेटे के नाम से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली थीं। डीएम अखिलेश सिंह ने इन संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई कर इन सभी संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि हाजी इकबाल सहित चार लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उसके बेटों सहित सहयोगियों का नाम था। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। हाजी इकबाल की तलाश की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations