दुर्ग, 30 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए मतदान के लिए तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में विधानसभा दुर्ग ग्रामीण 63 क्रमांक में आज ईव्हीएम मशीन का कमिश्निंग कार्य प्रारंभ हुआ। यह कार्य ईसीआईएल इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान प्रेक्षक श्रीकेश लथकर द्वारा बीआईटी कॉलेज दुर्ग में चल रहे मतदान दल प्रशिक्षण व डाक मत पत्र के द्वारा मतदान कार्यों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक लथकर ने निरीक्षण के दौरान मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां दी।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई-3 चरोदा दशरथ राजपूत के साथ-साथ अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

Facebook Conversations