IED ब्लास्ट की चपेट में आकर जिला पुलिस बल का जवान घायल
त्वरित ख़बरें - जवान नक्सलियों के लगाए पर्चे को निकालने के लिए गया था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आकर जिला पुलिस बल का जवान घायल हो गया। जवान नक्सलियों के लगाए पर्चे को निकालने के लिए गया था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलमिडी थाने से करीब एक किमी दूर संजयपारा के पास नक्सली पर्चा लगाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर जिला पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे थे। वहां पर्चा निकालने के दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर जवान सरैया तलंडी घायल हो गया है। SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations