IAS अविनाश चंपावत की भी छत्तीसगढ़ वापसी मंजूर,डीओपीटी की तरफ से आदेश जारी
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

रायपुर 23 फरवरी 2024। प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसरों के वापस लौटने का सिलसिला जारी है। अब IAS अविनाश चंपावत भी छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे हैं। 2003 बैच के IAS नीति आयोग में डायरेक्टर थे। केंद्र सरकार ने उन्हें समय पूर्व मूल कैडर में लौटने की अनुमति दी है।

केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें निजी वजहों से वापस लौटने की इजाजत दी है। डीओपीटी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अविनाश चंपावत तुरंत ही मूल कैडर में ज्वाइनिंग देंगे। आपको बता दें कि साल 2022 में अविनाश चंपावत केंद्र के लिए रिलीव हुए थे। अप्रैल  2022 में वो केंद्र गये थे, दो साल के पहले ही वो वापस लौट रहे हैं।


 हाल को दिनों में केंद्र से वापस लौटने वाले अफसरों मे वे चौथे होंगे। उनसे पहले एसीएस रिचा शर्मा, पीएस सोनमणि बोरा भी लौट रहे हैं।

प्रभारी सचिवों की नियुक्ति:आईएएस अविनाश चंपावत को रायपुर व बलौदबाजार, अपर मुख्य सचिव को धमतरी जिले की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की निगरानी और उनकी समीक्षा के लिए आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations