भिलाई/ हयुमन अवरेन्स एंड एजुकेशनल सोसाइटी (HAES) अध्यक्ष अनुपमा गोस्वामी ,कोषाध्यक्ष संध्या वर्मा ,सचिव राजेश्वरी पशिने एवं मोशन फाउण्डेशन के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन दिनांक 19-06-22 दिन रविवार को ग्राम खोपली शासकीय प्राथमिक शाला,क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण में आयोजित किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि सभापति ज़िला पंचायत दु्र्ग योगिता चंद्राकर,विशेष अतिथि समिति की संरक्षक समाजसेवी आदरणीय सरिता जितेंद्र साहू एवं प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी आदरणीय जितेन्द्र साहू ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया ।शिविर में खोपली सरपंच मंजु वर्मा,प्राथमिक शाला प्रधान पाठक सी एल रघुवंशी, पंच लक्ष्मी बंजारे ,पंच टिकेश्वर साहू ,पंच संतकुमार ,पार्वती मैत्रा उपस्थित रहे ।आयोजन कर्ता हयुमन अवरेन्स एंड एजुकेशनल सोसाइटी (HAES) की अध्यक्ष अनुपमा गोस्वामी, कोषाध्यक्ष संध्या वर्मा,सचिव राजेश्वरी पशिने , सहयोगकर्ता मोशन फ़ाउंडेशन कोषाध्यक्ष डॉक्टर बॉबी सिंह,प्रमोद कुमार,शिव कुमार साहू,दिव्य कुमार,एपेक्स आई हॉस्पिटल एंड रेटिना सेंटर की मेडिकल टीम,भागीरथी कुर्रे का सहयोग रहा । ग्राम वासियों को नेत्र शिविर में निःशुल्क नेत्र जाँच,बीपी जाँच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया ।खोपली गाँव मे 257 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया ।

Facebook Conversations