भिलाई/21 जून, 2023 को नवम विश्व योग दिवस ‘हर आँगन योग एवं वसुधैव कुटुम्बकम’ थीम प्रात: 07:00 बजे से पतंजलि योग समिति, भिलाई-3 से संबंद्ध रामाधार देवांगन, शांती नगर, भिलाई-3 के मार्गदर्शन में डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 के प्रांगण में आयोजित हुआ। विश्व योग दिवस के अभ्यास हेतु पतंजलि योग समिति, भिलाई-3 से संबंद्ध रामाधार देवांगन, शांती नगर, भिलाई-3 द्वारा 18 जून, 2023 से 20 जून, 2023 तक समय प्रात: 07:00 बजे से 08:00 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विश्व योग दिवस कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रीना मजूमदार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री योग प्रशिक्षक रामाधार देवांगन के विशिष्ट आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार प्रात: 07 बजे योगासन कार्यक्रम हुआ| तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को होने वाले लाभ को बताया गया और साथ ही साथ अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को नियमित रूप से अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं योग श्री रामाधार देवांगन द्वारा योग के फायदे, योग के आशय, योग का आधार,योग करते समय रखने वाली सावधानियां, आदि पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया।
विश्व योग दिवस के अभ्यास में शामिल होने समस्त केडेट्स 18 जून, 2023 से 20 जून, 2023 तक विश्व योग दिवस के अभ्यास में 68 केडेट्स शामिल हुए। 21 जून, 2023 को नवम विश्व योग दिवस पर के एनसीसी एसडी के 39 केडेट्स एवं एनसीसी एसडब्लु के 41केडेट्स कुल 80 केडेट्स, 01 एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ श्रीकान्तप्रधान, सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कालरा, डॉ मंजुला गुप्ता, डॉ शीला विजय, डॉ विनोद शर्मा, डॉ,शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ अल्पना देशपाण्डेय, डॉ स्वाति दवे, क्रीडाधिकारी डॉ रमेश त्रिपाठी एवं डॉ ललित सर, क्रीडाधिकारी शास.महा. कुम्हारी, भालेश्वर महिपाल ,नयन गुल्हाने उपस्थिति थे|

Facebook Conversations