हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका
त्वरित ख़बरें -

   यदि आपको दिलचस्प चुनौतियों से भरा रोजगार परक करियर पसंद है, तो होटल प्रबंधन आपके लिए सही जगह है। होटल मैनेजमेंट एक ऐसा कोर्स है, जो छात्रों को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, होटल एडमिनिस्ट्रेशन और कैटरिंग टेक्नोलॉजी जैसी उत्कृष्ट विशेष कार्यक्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षित करता है। ये शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक कोर्स है। अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है।


होटल मैनेजमेंट के कोर्सेस के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन द्वारा प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एंट्रेस एग्जाम की डेट घोषित की जा चुकी है। NCHM JEE द्वारा आयोजित परीक्षा देकर हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म में नामांकन का एक सुनहरा मौका है। आईएचएम (Institute of Hotel Management) भारत सरकार के अंतर्गत आता है। इसमें एडमिशन के लिए आपको राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। यह प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ली जाती है।

हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म होटल मैनेजमेंट की शिक्षा प्रदान करने में एक अग्रणी संस्थान हैं, जिसे राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा डिग्री कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त है। संस्थान ने वर्तमान पीढ़ी के युवा नवोदित प्रतिभाओं को बेहतर मुकाम बहुत ही कम समय में हासिल कराने में सफलता अर्जित की है। यह संस्थान अतिथि सत्कार उद्योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म के संस्थापक और प्रबंध निदेशक DK Singh ने वर्ष 2006 में संस्थान की स्थापना एक छोटी सी पहल के रूप में एक छत के नीचे शुरू किया था, यह आज एक विरासत बन गई है।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से NCHM JEE 2022 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र 5 फरवरी 2022 से जारी किया गया है, जो 3 मई 2022 तक भरा जाएगा। होटल प्रबंधन और बी.एससी की पेशकश करने वाले विभिन्न संस्थानों में प्रवेश देने के लिए आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। आवेदन एवं अन्य मार्गदर्शन के लिए हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म आगरा सदैव तत्पर है।

आवेदन (शुरू), परीक्षा तिथि (संशोधित), पैटर्न
देश के शीर्ष सरकारी प्रायोजित और निजी होटल प्रबंधन संस्थानों में हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के लिए एग्जाम डेट 18 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 3 साल के बीएससी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। NCHMCT JEE परीक्षा NTA द्वारा हर साल अप्रैल के महीने में आयोजित की जाती है।

नवीन संभावनाओं की खोज में एक अनूठी पहल
हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म ने वर्तमान पीढ़ी के युवा नवोदित प्रतिभाओं को बेहतर मुकाम बहुत ही कम समय में हासिल कराने में सफलता अर्जित की है। यह संस्थान उच्च शैक्षणिक संस्था है जो कि अतिथि सत्कार उद्योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। पिछले 16 सालों से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बेस्ट स्टूडेंट्स देने के बाद हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म अब अपने कदम IHM की श्रेणी में रख चुका है। हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म आगरा डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम जैसे कार्यक्रम पेश कर रहा है।

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ​​​​​​​का इंफ्रास्ट्रक्चर
हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म अतिथि सत्कार शिक्षा क्षेत्र का एक अग्रणी संस्थान है। इसका विशाल कैम्पस 11 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। संस्थान में वातानुकूलित क्लासेस जो पूर्णतः ओडियो वीडियो से युक्त है, डिजिटल लाइब्रेरी कम्प्यूटर लैब आधुनिक उपकरणों से युक्त फूड प्रोडक्शन, फ्रन्ट ऑफिस हाउसकीपिंग एवं एफ एंड बी सर्विसेज के लैब व अन्य सुविधा डाटा सेंटर,खेलकूद का मैदान इत्यादि भी उपलब्ध है।

हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म के माध्यम से कुल नियुक्ति
HIHT के पास पूरे भारत और विदेशों में सफल प्लेसमेंट का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। 2006 से जॉब प्लेसमेंट की हमारी शानदार यात्रा में, हमने छात्रों को भारतीय बाजार और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सफलतापूर्वक रोजगार उपलब्ध कराया है। हमारे प्लेसमेंट के आंकड़े समय के साथ बढ़ गए हैं यानी 2011 तक - 4298 छात्र, 2016 तक - 11990 छात्र, 2021 तक - 15803 छात्र और अभी भी प्लेसमेंट कर रहे हैं। 16 वर्षों में आतिथ्य शिक्षा उद्योग में अग्रणी, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म कॉलेज ने अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए वैश्विक ध्यान को आकर्षित किया है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में देश-विदेश में नाम कर रहे स्टूडेंट्स
आज हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म, आगरा के यही युवा स्टूडेंट्स अब हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं और आगरा का नाम गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमारे यहां के युवा विभिन्न ग्रुप में जैसे- Jayee Group of Hotel, Oberai’s Group of Hotel, Radisson, Mughal Sheraton, Sheraton Hotels & Resorts, Clark Groups,The Leela Palaces Hotel & Resorts,Taj Hotels & Resorts, ITC Group of Hotels,Marrioat Hotels & Covention Cenre आदि 5 स्टार होटल, National & International Restaurant chains, Retail Chain आदि में हर स्तर पर कार्यरत हैं और सफलतापूर्वक जीविकोपार्जन कर अपना एंव अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।

15000 से अधिक स्टूडेंट्स हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में
​​​​​​​हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म, आगरा एक मात्र ऐसा संस्थान है जो उच्च क्वालिटी की होटल मैनेजमैंट के कोर्स में शिक्षा प्रदान कर Trained Manpower हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रदान कर रहा है।
IHM बेंगलुरु के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान में हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म के CEO वी.आर. वेंकटादरी ने आतिथ्य उद्योग में अपना कैरियर बनाने के उत्सुक युवाओं को स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए NCHM JEE के माध्यम से हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म में प्रवेश लेने के लिए सुझाव दिया कि, एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, कभी भी गलतियों से न डरें जो जीवन सीखने का हिस्सा हैं, मूल रूप से गलतियों से समझना और सफलता के लिए दृढ़ कदम उठाना। उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि हमारे संस्थान के 15000 से अधिक विद्यार्थी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। हमारे गौरवान्वित पूर्व छात्रों ने साबित किया है 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations