होडिंग्स स्ट्रक्चर की जॉच करने आयुक्त ने किया दल का गठन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

एजंेसियो से भी स्ट्रक्चर रिपोर्ट मांगा

राजनांदगांव 16 मई। निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न एजेन्सियों द्वारा निजी स्थलों के भवन के उपर एवं दीवाल में तथा शासकीय भवनों के उपर लगाये गये होडिंग्स की सक्षमता एवं स्ट्रक्चर की मजबूती की जॉच करने निगम आयुक्त अभिषेग गुप्ता ने अधिकारियों का दल गठित किया है। दल के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके एवं सहायक नोडल अधिकारी दिलीप मरकाम रहेगे तथा दल के सहायक उप अभियंता  दीपक महला, अशोक देवांगन व अनूप पाण्डे होगे। गठित दल के अधिकारी निगम सीमांतगत लगे होडिंग्स बोर्ड के स्ट्रक्चर की मजबूती की जॉच करेंगे।

Image

आयुक्त गुप्ता ने एजेंसियों को भी स्ट्रक्चर रिपोर्ट नगर निगम में प्रस्तुत करने कहा है। जॉच में यदि होडिंग्स आंधी तुफान में निकल सकते है, उसे सुधारने की जिम्मेदारी एजेंसी संचालक की होगी। ऐसा नहीं करने पर निगम प्रावधानों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने एजेंसियों से कहा है कि होडिंग्स की स्ट्रक्चर की जॉच करवाकर 7 दिवस के भीतर निगम में रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसके अलावा गठित दल द्वारा जॉच उपरांत मजबूती नही पाये जाने पर उक्त विज्ञापन बोर्ड हटाने की कार्यवाही की जावेगी, जिसके सम्पूर्ण क्षति एवं हर्जे-खर्च की जवाबदारी संबंधित की होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations