छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की बनाई हमर राज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है ।पहली लिस्ट में 19 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया |
बता दें कि, हमर राज पार्टी ने 50 से 55 सीट में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. हमर राज पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष बीएस रावटे ने कहा कि, स्क्रीनिंग कमेटी से पास होकर दूसरी सूची आएगी. आदिवासियों का विकास और जनजाति समाज का विकास होना था. वो नहीं हो पाया है. चाहे नक्सली समस्या जैसे और भी समस्या हो, धरना प्रदर्शन से काम नहीं चलेगा. हमको सत्ता के लिए और भी काम करना पड़ेगा. राज्य बनने के बाद हम इस स्थिति में आए हैं कि, हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे. उम्मीद लोगों को बहुत है |

Facebook Conversations