हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने जारी किए आदेश :
त्वरित खबरे - ऑनलाइन परीक्षा में इस बार भी नहीं मिलेगी आंसरशीट

भिलाई 8 अप्रैल 

स्नातक और स्नातकोत्तर के परीक्षार्थी यदि अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह इस बार भी पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नही कर सकेंगे। इसका आदेश गुरुवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने जारी किया। विवि का मानना है चूंकि परीक्षार्थी घर में बैठकर ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं।

उनके पास किताब या कुंजी देखने कर उत्तर लिखने का पूरा-पूरा मौका है। इसकी वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी उन्हें पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य में संचालित सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद की बैठक में फैसला लिया जा चुका है। उसी का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के नियमानुसार सूचना का अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति विद्यार्थी को पुनर्मूल्यांकन के बाद देने का प्रावधान है। शिक्षा सत्र 2021-22 की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन हो रही है, इसकी वजह से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं है।

इसकी वजह से इस बार सूचना का अधिकार के तहत भी परीक्षार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति नहीं दी जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा इसे लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स को हिदायत दी गई है कि वे इस निर्देश के आधार पर ही पुर्नमूल्यांकन, पुर्नगणना से जुड़े आवेदन लगाएं। उन्हें परिस्थितियों में आवेदन मान्य किए जाएंगे जिनमें परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित हुई हो।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations