हेल्थ वेलनेस बेलटिकरी में आयुष्मान भव: का  शुभारंभ....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- सुरगी समीपस्थ हेल्थ वेलनेस सेंटर बेलटिकरी में आयुष्मान भव: का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय मिशन के तहत सभी लोगों तक मुक्त स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। इस अवसर पर 60000 गरीब लोगों को ₹500000 तक मुक्त स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाया जाना है। जांच में किसी बीमारी के सामने आने में अस्पताल में उनका मुफ्त इलाज भी  सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश में गांव और वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा जहां लोगों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक करने की साथ ही सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। हर वंचित लाभार्थी तक सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयुष्मान भव: नामक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में बेलटिकरी सीएचओ लक्ष्मी देशमुख, आरएचओ  संजय सोनी ,एएनएम श्रीमती सरिता निषाद, ग्राम के मितानिन एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। 

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations