हेल्थ एन्ड वेलनेस  सेन्टर सुरगी बना रिफर सेंटर डॉ.  रहते है नदारत राजनांदगांव।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

आदर्श ग्राम सुरगी  के  हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुरगी  (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी) मे क्षेत्र के मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी  में पहुंचते जरूर है। लेकिन ठीक ढंग से इलाज नहीं होने के कारण सीधे राजनांदगांव रिफर कर दिया जाता है।जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी में डॉ. श्वेता बंसोड  के लिए  सरकार द्वारा स्टाफ क्वाटर  की व्यवस्था की गई है, लेकिन डॉ श्वेता बंसोड अपने घरेलू सामान को अपने क्वार्टर में रखी हुई  है।ग्रामीणों ने बताया की  हफ्ते हफ्ते भर नाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आती है और ना ही अपने स्टाफ क्वार्टर में निवास करती है। डॉ.

 श्वेता बंसोड को फोन करने के बावजूद  फोन रिसीव करती है। और ना ही मुख्यालय में रहती है। जिसके कारण से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे आने वाले  मरीजों को सीधे राजनांदगांव रिफर कर दिया जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी  में डॉ. श्वेता बंसोर  के अलावा तीन  पर्यवेक्षक मेघ नाथ भुआर्य,हेमंत ठाकुर,श्री मती आर  बाजपेयी, फार्मेसिस्ट 1,  स्टाफ नर्स 3 ,कुल 11 कार्यरत है। ग्रामीणों ने यह भी बताएं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी के पर्यवेक्षक मेघनाथ भुआर्य भी हफ्ते में एक या दो ही दिन ही आते हैं और बाकी दिन नदारद रहते है ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations