हाइवा ने बाइक को  मारी तेज टक्कर : बाइक चालक  की मौके पर मौत ,पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर घायल,
त्वरित खबरे

 24 मई 2022 

जामुल थाना अंतर्गत कुरुद गांव में एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा ने बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी कि बाइक सवार दोनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिए। वहीं मौके से भागने के चक्कर हाइवा भी पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक सुनील दिवाकर (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठे युवक गणपत दास को चोटें आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


Image

जामुल पुलिस के मुताबिक बाइक चालक सुनील दिवाकर मुंगेली जिले के बाघमुड़ा गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में शिवपुरी आजाद चौक जामुल में रहता था। रविवार दोपहर एमजे कॉलेज से काम करके सुनील अपने साथी गणपत के साथ बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही शीतला तालाब कुरुद गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा सीजी 07 बीएल 5396 के चलाक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं घायल गणपत का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। लोगों का कहना है जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां रोड काफी संकरा और खराब है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। लोगों ने इसे सुधारने की मांग की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations