गुजरात ATS ने अहमदाबाद से पकड़ा; ब्लास्ट के बाद विदेश भागे फिर फर्जी पासपोर्ट से वापस आए अहमदाबाद12 मिनट पहले
त्वरित ख़बरें /

गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और 1993 मुंबई धमाकों के वांटेड 4 आरोपियों को अहमदाबाद से पकड़ा है। ATS के मुताबिक, ये सभी आरोपी मुंबई बम धमाकों के बाद विदेश भागने में कामयाब रहे थे। फर्जी पासपोर्ट पर अहमदाबाद आए थे।

इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ATS ने अबू बकर, यूसुफ भटाका, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी को अहमदाबाद से दबोचा है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी
अबू बकर, यूसुफ भटाका, शोएब बाबा और सैयद कुरैशी ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को गुमराह करने के लिए अपने पते बदल दिए थे। इनके पासपोर्ट में दर्ज सभी जानकारियां फर्जी निकलीं। जांच में यह सत्यापित हुआ कि ये चारों 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी हैं।

बता दें कि 12 मार्च, 1993 को शुक्रवार के दिन मुंबई में 12 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 800 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसे गुजरात एटीएस का एक बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

1993 विस्फोट का घटनाक्रम

  • पहला विस्फोट: मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में दोपहर 1-30 बजे
  • दूसरा विस्फोट: नरसी नाथ स्ट्रीट पर दोपहर 2-15 बजे
  • तीसरा विस्फोट: शिवसेना भवन में दोपहर 2-30 बजे
  • चौथा विस्फोट: एयर इंडिया बिल्डिंग में दोपहर 2-33 बजे
  • पांचवा ब्लास्ट : सेंचुरी मार्केट में 2-45 बजे
  • छठा ब्लास्ट: माहिम में दोपहर 2-45 बजे
  • सातवां ब्लास्ट: जवेरी बाजार 3-05 बजे
  • आठवां ब्लास्ट: सी रॉक होटल 3-10 बजे
  • नौवां ब्लास्ट: प्लाजा सिनेमा 3-13 बजे
  • दसवां धमाका: जुहू सेंटर होटल दोपहर 3-30 बजे
  • ग्यारहवां धमाका : सहारा एयरपोर्ट दोपहर 3-30 बजे
  • बारहवां धमाका: सेंटूर होटल, एयरपोर्ट दोपहर 3-40 बजे

YOUR REACTION?

Facebook Conversations