गरियाबंद-रायपुर मुख्य मार्ग पर आवागम बाधित: नेशनल हाईवे से गांव पहुंच मार्ग पर डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
त्वरित ख़बरें

गरियाबंद- जिले के राजिम क्षेत्र में तर्रा ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130 जाम किया है |प्रदर्शन के चलते गरियाबंद से रायपुर मुख्यमार्ग बाधित है |दरअसल नेशनल हाईवे से गांव पहुंच मार्ग को डामरीकरण करने की मांग को लेकर भारी संख्या में गांव के महिला पुरुष प्रदर्शन व चक्काजाम करने उतरे है. आपको बता दें ग्रामीणों के इस चक्काजाम से गरियाबन्द-रायपुर मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित है | NH 130 में दोनों तरफ से गाड़ियों की भारी संख्या में जाम लगी हुई है |इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है |

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations